हिंदी
बलिया: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से पूरब नई कुंडैल रेल क्राॅसिंग के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही जीआरपी और उभांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार युवती सुबह काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास आगे पीछे टहल रही थी। इस बीच सुबह सात बजे के आसपास वाराणसी जाने वाली भटनी वाराणासी डीएमयू ट्रेन के आते ही नई कुंडैल रेल क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर लेट गई। जिससे उसका शरीर कटकर क्षत विक्षत हो गया।
उभांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवती की पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
Published : 6 April 2024, 3:51 PM IST
Topics : Ballia Girl Railway Crossing suicide आत्महत्या बलिया बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन युवती रेलवे क्राॅसिंग