अयोध्या: रामनवमी पर भक्तों ने किए रामलला के अलौकिक दर्शन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के अलौकिक दर्शने किए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 April 2024, 6:34 PM IST
google-preferred

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान रामलला का पहला जन्मोत्सव रामनगरी अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया। सभी मठ मंदिरों में सुबह से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में आए हुए श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म हुआ  और जन्म के उपरांत  भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। वही मंदिरों पर बैंड बाजो की धुन में श्रद्धालु नाचते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामनवमी पर हुआ रामलला का सूर्याभिषेक

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस दौरान भगवान के अयोध्या आगमन को लेकर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जमकर नारे लगाए। सभी काफी उत्साहित दिखे। वही भगवान रामलला का दर्शन करके श्रद्धालुओं ने कहा कि 500 वर्षों का जो संघर्ष  था वह पूरा हुआ. आज भगवान हमारे अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए और बहुत ही सुंदर नजारा लग रहा था। 

उन्होंने कहा कि रामलला के मस्तक पर जब सूर्य की किरणें पड़ी तो पूरा दृश्य अलौकिक और दिव्य दिखा। हम सभी दर्शन पाकर धन्य हो गए।

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर सूर्यतिलक से जगमगाएंगे रामलला, जाेर-शोर से हो रहीं है तैयारी 

जानकारी के अनुसार राम नवमी पर आज बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। करीब 5 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य का टिका बना रहा। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य अभिषेक हुआ। इस दौरान रामलला की मूर्ती अलौकिक दिखी ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन हुआ।  भारी संख्या में भक्त मंदिर में एकत्रित हुए। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष से मंदिर राममय हो गया।