हिंदी
लखनऊः आज मैनपुरी से चलकर लखनऊ पहुंची समाजवादी विचार ने अपनी पद यात्रा पूरी की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मैनपुरी से चलकर लखनऊ पंहुची समाजवादी विचार पदयात्रा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही 3 सौ किमी के लगभग मैनपुरी से पैदल चलकर लखनऊ के सपा मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और जनता को जल्द भाजपा की जन विरोधी नीतियों से मुक्ति मिलेगी।

साथ ही उन्होनें कहा की डिफेंस एक्सपो के माध्यम से वास्तव में यूपी की जनता को कितना लाभ होता है, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। पिछली बार लखनऊ में हुई इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से कितना निवेश और रोजगार प्रदेश को मिला है, ये जनता देख चुकी है।
साथ ही उन्होनें सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- जनता जब भाजपा से रोजगार मांगती है या किसान अपनी उपज का दाम मांगता है तो सरकार दूसरे मुद्दे सामने लाकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम करती है। जो रास्ता भाजपा ने बनाया है, उसने बड़े-बड़े संस्थानों को भी बिकने पर मजबूर कर दिया है। हमारे समय में बनाए गए गोमती रिवर फ्रंट की सभी ने तारीफ की, मगर गंगा कब साफ होगी। ये सरकार बताये। वहीं आजमगढ़ को लेकर कहा की जल्द ही अपने संसदीय क्षेत्र में जाऊंगा।
Published : 10 February 2020, 4:00 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow mainpuri Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव मैनपुरी लखनऊ विचार पद यात्रा समाजवादी