हिंदी
आगरा: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पास सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बेकाबू कार कैंटर से जा टकराई। सभी मृतक प्रयागराज महाकुंभ मेले से स्नान कर लौट रहे थे। सभी मृतक दिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फतेहाबाद क्षेत्र के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार और कैंटर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपत्ति और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हादसे की तफ्तीश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि परिवार दिल्ली से महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गया था। सनान के बाद दिल्ली लौटते वक्त परिवार हादसे के शिकार हो गया। फ़िलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
Published : 27 January 2025, 10:34 AM IST
Topics : 4 people Agra bathing died Dynamite News family Lucknow Expressway Maha Kumbh Road Accident