हिंदी
फतेहपुर: जिले में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव अरहर के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी का शव मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
डाइनमाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव में अरहर के खेत में गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने पर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लड़की के सीने पर गोली मारकर हत्या की गई।परिजनों ने शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई है।
परिजन के सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रयागराज जोन के आईजी भी मौके पर पहुंच गए।
लड़की के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह काम पर निकल गया था और जब शाम को घर पहुंचा तो बेटी गायब थी। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने अरहर के खेत में नग्न अवस्था में बेटी के शव को देखकर जानकारी दी। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी के सीने पर गोली मारकर हत्या की गई।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या की गई। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए वह मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
पुलिस ने बताया कि किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम राम नगर कौहन गांव के यमुना किनारे झाड़ियों में एक युवक आशु सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो 12 घंटे के अंदर बाद पास के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गोली मारकर हत्या करने से आस पास के गांव में सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस पर भी सवाल खड़ा होना लगा है।
Published : 14 December 2024, 4:35 PM IST
Topics : Brutal Murder DynamiteNews Fatehpur Girl ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist minor police rape TrendingNews