Road Accident in UP: यूपी में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 14 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 14 की हालत गंभीर है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 18 March 2021, 9:53 AM IST
google-preferred

आगराः यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात एक और बड़ा हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। आगरा के झरना नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के समय बस में 100 लोग सवार थे। 

हादसा थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू होकर पलटी बस

सीओ अर्चना सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना खंदौली इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद थाना खंदौली और थाना एत्मादपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए लोगों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 14 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं। बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची, तभी अचानक पलट गई।

Published : 
  • 18 March 2021, 9:53 AM IST

Advertisement
Advertisement