Uttar Pradesh: दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, लोगों ने किया चक्का जाम

संतकबीरनगर में पुरानी रंजीश के कारण हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद से आक्रोशित लोगों ने शव को हाइवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। साथ ही मामले की जांच की मांग की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 23 September 2019, 3:46 PM IST
google-preferred

संतकबीरनगर: दिन दहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश है, लोगों ने गुस्से में शव को हाइवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: रहस्यमयी आग से लोगों में फैली दहशत, बार-बार बुझाने के बाद भी जल जा रहे घर

संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद के नेदुला चौराहे पर दिन दहाड़े सोमवार को दिन में करीब साढ़े नौ बजे उन खास निवासी लवकुश यादव (35) की गोलीमार का हत्या कर दी गई है। आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, जिसमें कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि एक महीने पहले बच्चों को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिस मामले में तहरीर भी पड़ी थी। तभी से सुलह के लिये दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन सुलह न करने के कारण आज उन लोगों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: आप भी दारोगा बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए है ये खबर, जानें कब से शुरू होगी भर्ती

लोगों ने किया चक्का जाम

परिवार के लोगों ने पुलिस के एक दरोगा पर हत्यारों का साथ देने का आरोप लगाया है। इस दौरान जनपद के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुच गई है। आक्रोशित लोगों से बात करने की कोशिश की गई, पर हर कोशिश वीफल हो गई है। घटना के ढेड़ घंटे बाद तक सड़क खाली नही कराया जा सका था। पुलिस दल मौके पर मौजूद है। सड़क पर लम्बा जाम लगा हुआ है।

Published : 
  • 23 September 2019, 3:46 PM IST