हिंदी
महराजगंजः आज बुधवार को फरेंदा कस्बे में स्थित दर्जनों बैंकों में टीम की पड़ताल की गई है। जिसमें ये जानकारी सामने आई है कि कुछ बैंकों को छोड़कर एलआईसी आनंद नगर शाखा पोस्ट ऑफिस आनंद नगर भूमि विकास बैंक आनंद नगर समेत अन्य बैंकों में सीसीटीवी कैमरे अभी तक नहीं लगाए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे ना होने के कारण संदिग्धों पर निगरानी रखने में मुश्किल होती है। वहीं बैंकों के शाखा प्रबंधक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए शिकायत करने के बाद भी किसी उच्चाधिकारियों का कोई दिशानिर्देश अभी तक नहीं आया है। इस कारण से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
एलआईसी के शाखा प्रबंधक का कहना है सूचना सीसीटीवी कैमरे की उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जैसे ही दिशा निर्देश आता है तो सीसीटीवी कैमरे से एलआईसी ऑफिस लैस होगा।
Published : 23 October 2019, 1:16 PM IST
Topics : bank CCTV camera LIC office Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश पोस्ट ऑफिस फरेंदा बैंक महराजगंज