आस्था से चमकी अयोध्या की अर्थव्यवस्था: ढाई साल में 12 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, चढ़ावा 3,000 करोड़ पार!
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के ढाई साल बाद भी अयोध्या में आस्था का सैलाब बरकरार है। अब तक 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, वहीं मंदिर ट्रस्ट को ₹3,000 करोड़ से ज्यादा का रिकॉर्ड दान मिला है। ₹1,900 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में अकेले ₹396 करोड़ का GST चुकाया गया है।