हिंदी
महराजगंज: नौतनवा के पुरैनिहा चौराहे के एक कपड़े की दुकान में रविवार तड़के अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखी नगदी के साथ लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर दमकलकर्मीयों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार पुरैनिहा चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों की क्षति हुई है।
दुकान में रखे नगदी रुपए, कपड़ा, पंखा, बैटरी, इन्वर्टर सब जलकर राख हो गया।
Published : 30 March 2025, 3:48 PM IST
Topics : Dynamite News Fire Accident Fire in Maharajganj Fire in Nautanwa Market Maharajganj News Nautanwa News short circuit Sonauli UP News