हिंदी
अलीगढ़: जिले की एक मुस्लिम बस्ती में 50 साल से ज्यादा पुराना शिव मंदिर मिला है। यहां पूर्व में कुछ हिंदू परिवार रहते थे, लेकिन वह हिंदू परिवार यहां से मकान बेचकर चले गए। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों का मंदिर पर कब्जा रहा है। मुस्लिम बस्ती में मंदिर की जानकारी होने पर आज कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया। फिर मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना शुरू की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान इलाके में करीब 50 साल से अधिक एक पुराना शिव मंदिर है। मंदिर फिलहाल जर्जर हालत में है। मुस्लिम बस्ती में होने के कारण मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं भी वहां नहीं है, जिसके चलते मंदिर की पूजा अर्चना कई सालों से बंद है।
स्थानीय नागरिकों का बयान
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सराय रहमान की कंजर वाली गली में कुछ हिंदू परिवार रहा करते थे। तभी से यहां मंदिर यहां स्थापित है। हिंदू परिवार यहां से अपने मकान बेच कर चले गए और मंदिर की मूर्तियों को भी अपने साथ ले गए। इसके बाद से यहां पूजा-अर्चना नहीं होती है। बाद में नगर निगम द्वारा यहां मिट्टी डाल दी गई। इस कारण मंदिर बंद हो गया।
अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान की कंजर वाली गली में करीब 60-70 साल पुराना शिव मंदिर है, जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके बाद कई हिंदू संगठनों ने मिलकर इस शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया। करणी सेना ने महानगर में करीब 15 मंदिर मुस्लिम क्षेत्रों में चिह्नित किए हैं, जिस पर मुसलमानों का कब्जा है। इन्हें जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
एसपी सिटी का बयान
अलीगढ़ एसपी सिटी मृगंग पाठक ने बताया कि थाना बन्ना देवी स्थित सराय रहमान में एक प्राचीन मंदिर मिला है। इसमें पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय होकर इसकी जांच कर रही है, जो शिकायत दर्ज कराई गई थी कि इसको अवैध रूप से कब्जा किया गया है। जांच कराई जा रही है। जिन लोगों द्वारा इस मंदिर पर अवैध कब्जा किया गया है उनके विरोध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Published : 18 December 2024, 5:47 PM IST
Topics : Akhil Bhartiya Karni Sena Aligarh Dynamite News Gyanendra Singh Chauhan Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Shiv Mandir UP News