बड़ी खबर: जंतर मंतर समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ा बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्ट के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जंतर मंतर व आसपास के क्षेत्रों में बवाल के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 25 July 2026, 2:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: पेपर लीक के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जंतर मंतर समेत आसपास के क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों द्वारा बड़ा बवाल किये जाने की खबर है। जिसके बाद पुलिस ने बवाल काटने वालों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

जंतर मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग समेत आसपास के कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भी भांजीं। पुलिस का आरोप है कि पत्थरबाजी में कुछ जवानों को चोटें भी आईं है।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 2:08 PM IST

Related News

Advertisement