फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पिता को दिया करोड़ों का तोहफा, तस्वीरें देखकर फैंस ने की जमकर तारीफ

फादर्स डे के खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने अपने पिता को करीब 1.32 करोड़ रुपये की लग्जरी मर्सिडीज GLS कार गिफ्ट की। परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर डिलीवरी लेने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Updated : 22 June 2026, 9:51 AM IST
google-preferred

New Delhi: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपने पिता के लिए किया गया एक खास सरप्राइज है। फादर्स डे के मौके पर यशस्वी ने अपने पिता को लगभग 1.32 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यशस्वी के भाई तेजस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई कार के साथ परिवार की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के सामने आते ही क्रिकेट प्रेमियों ने युवा बल्लेबाज के इस कदम की सराहना की और इसे अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और प्यार का प्रतीक बताया।

परिवार के साथ पहुंचे कार की डिलीवरी लेने

फादर्स डे के अवसर पर यशस्वी जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ नई कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिवार इस खास पल को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहा था।

Pratapgarh News: दो बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में किया ये काम, सभी हैरान

इन तस्वीरों की सबसे खास बात यशस्वी के माता-पिता की सादगी रही। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में उनके माता-पिता बेहद साधारण कपड़ों में दिखाई दिए। फैंस ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की और कहा कि सफलता के बावजूद परिवार अपने मूल्यों और जमीन से जुड़ा हुआ है।

मर्सिडीज GLS बनी पिता के लिए खास तोहफा

यशस्वी ने अपने पिता को लग्जरी कार Mercedes-Benz GLS गिफ्ट की है। यह कंपनी की प्रीमियम एसयूवी में शामिल है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये से शुरू होती है। फादर्स डे पर दिया गया यह तोहफा परिवार के लिए बेहद यादगार बन गया।

कार के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों में पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस भावुक पल को पसंद कर रहे हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे की टीम में नहीं मिली जगह

इस बीच यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं होने के कारण भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार नाबाद 110 रन की पारी खेली थी और टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Sanatan Cricket League: दिल्ली में जानें कब से शुरू होगी सनातन क्रिकेट लीग, देवकी नंदन ठाकुर ने की घोषणा

बेहतरीन शतक लगाने के बावजूद जब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली तो कई फैंस हैरान रह गए। हालांकि इसके पीछे उनकी फॉर्म नहीं, बल्कि टीम का कॉम्बिनेशन वजह माना जा रहा है। कप्तान Shubman Gill वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलते हैं, जबकि यशस्वी भी ओपनिंग बल्लेबाज हैं। ऐसे में टीम संयोजन के कारण उन्हें अंतिम स्क्वाड में जगह नहीं मिल सकी। बावजूद इसके, फादर्स डे पर पिता को दिया गया उनका यह खास तोहफा लोगों का दिल जीत रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  22 June 2026, 9:42 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement