Women’s T20 World Cup: भारत की बेटियों का ट्रॉफी जीतने का सपना होगा साकार ?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जहां भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका समेत मजबूत टीमों के साथ उतरेगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि ओपनिंग फॉर्म, डेथ ओवर्स और कठिन ग्रुप बड़ी चुनौती बनकर सामने हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 June 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून (शुक्रवार) से होने जा रहा है और इस बार नजरें खासतौर पर भारतीय महिला टीम पर टिकी हैं। क्रिकेट इतिहास में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की तलाश में उतरी टीम इंडिया के सामने चुनौती भी बड़ी है और उम्मीदें भी उतनी ही भारी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम इस बार अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, लेकिन ग्रुप स्टेज से ही उसकी असली परीक्षा शुरू हो जाएगी।

ग्रुप ए में भारत की कठिन राह

इस बार भारत को “ग्रुप ऑफ डेथ” कहे जाने वाले ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। यह ग्रुप इतना चुनौतीपूर्ण है कि हर मुकाबला नॉकआउट जैसा माना जा रहा है। भारत अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, जो हमेशा हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जाता है।

कमजोरियां: जहां भारत को सुधार की जरूरत है

12 टीमें, 33 मुकाबले और एक ट्रॉफी… महिला वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा सस्पेंस तैयार, जानें पूरा शेड्यूल

ओपनिंग जोड़ी का खराब फॉर्म

भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता उसकी सलामी जोड़ी है। Smriti Mandhana और शेफाली वर्मा पर टीम की शुरुआत निर्भर करती है, लेकिन दोनों का हालिया फॉर्म चिंता बढ़ा रहा है। स्मृति पिछले कई टी20 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं, जबकि शेफाली भी लगातार रन बनाने में संघर्ष कर रही हैं। अगर यह जोड़ी नहीं चली तो मध्यक्रम पर दबाव बढ़ना तय है।

डेथ ओवर्स में कमजोरी

टी20 क्रिकेट में आखिरी ओवर सबसे निर्णायक होते हैं और भारत के लिए यही सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रही है। बल्लेबाजी में टीम ऋचा घोष पर काफी निर्भर है, जो कई बार अकेले मैच फिनिश करती नजर आती हैं। गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर, राधा यादव और दीप्ति शर्मा को डेथ ओवर्स में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।

मजबूत ग्रुप की चुनौती

भारत का ग्रुप भले ही “ग्रुप ऑफ डेथ” है, लेकिन यही बात टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भारत के लिए हमेशा मुश्किल साबित होती रही हैं। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश को हल्के में लेना भी भारी पड़ सकता है।

IND W vs SA W: टी20 में बदल जाएगा महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का मैच? जानें फिर कौन बिखेरेगा जलवा

ताकत: जहां भारत जीत की उम्मीद रख सकता है

अनुभव से भरी टीम

इस बार टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार उसका अनुभव है। कप्तान Harmanpreet Kaur अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर जैसे खिलाड़ी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा हैं।

ऋचा घोष: फिनिशिंग मशीन

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड बन सकती हैं Richa Ghosh। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में 36 गेंदों पर 68 रन बनाकर अपनी धमाकेदार फॉर्म दिखा दी है। उनकी हिटिंग क्षमता भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाल सकती है।

मजबूत स्पिन और पेस अटैक

भारत की गेंदबाजी इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। दीप्ति शर्मा के साथ राधा यादव और श्री चरणी जैसे स्पिनर विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ की जोड़ी नई गेंद से विकेट निकालने में सक्षम है। यह अटैक भारत को कई मैचों में बढ़त दिला सकता है।

भारत की उम्मीदें क्या कहती हैं?

टीम इंडिया इस बार संतुलित नजर आ रही है, लेकिन असली परीक्षा दबाव वाले मैचों में होगी। वॉर्म-अप और हालिया सीरीज में मिली हार ने यह साफ कर दिया है कि टीम को अपनी गलतियों पर तुरंत काम करना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 11:32 AM IST

Advertisement