हिंदी
वैभव सूर्यवंशी (Img- X)
New Delhi: कुछ समय पहले इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर जब 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट हो रहे थे, तब कई सवाल उठे थे। लेकिन असली चैंपियन वही होता है जो दबाव में बिखरने के बजाय निखरना जानता है। जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव ने जिस आक्रामक अंदाज में वापसी की, उसने आलोचकों को खामोश कर दिया।
तीन टी20 मैचों की सीरीज में वैभव के बल्ले से 151 रन निकले, जिसमें दो आतिशी अर्धशतक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया और भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीरीज पर कब्जा जमाया।
जिम्बाब्वे में मिली इस ऐतिहासिक सफलता के बाद हर क्रिकेट प्रशंसक के मन में यही सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी अब अगली बार नीली जर्सी में कब नजर आएंगे। जिम्बाब्वे के बाद भारतीय टीम का अगला पड़ाव श्रीलंका दौरा है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। फिलहाल चयनकर्ता वैभव को लाल गेंद की टेस्ट क्रिकेट के लिए जल्दबाजी में नहीं ढालना चाहते, इसलिए वे श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
वैभव का पहला छक्का बना फैन के लिए दर्द, स्टेडियम में मच गई हलचल
वैभव के प्रशंसकों के लिए असली राहत की खबर अक्टूबर में आने वाली है। भारतीय टीम अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद, 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज आयोजित होगी। पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जिसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे।
कैप मिली, आंखें नम हुईं… वैभव ने डेब्यू की खुशखबरी सबसे पहले किसे सुनाई?
15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ निर्भीक शॉट खेलने की वैभव की काबिलियत ने चयनकर्ताओं को गहराई से प्रभावित किया है। अगर वैभव अपनी मौजूदा लय को बनाए रखते हैं, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 27 July 2026, 10:09 AM IST