हिंदी
टीम इंडिया के दूसरे वनडे में शतक लगाने वाला एक खिलाड़ी मनहूस साबित हुआ, क्योंकि टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात तो ये है कि जब भी इस खिलाड़ी ने शतक लगाया है, टीम को हार मिली है। अब ये खिलाड़ी कौन है? आइए जानें..
टीम इंडिया को मिली हार (ईएसपीएन)
Raipur: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा मैच रायपुर के मैदान पर खेला। पहले बैटिंग करते हुए 358 रन बनाने के बावजूद, भारत को इस मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। खराब बॉलिंग की वजह से टीम इंडिया यह मैच हार गई। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, लेकिन भारतीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो जब भी शतक बनाता है टीम को हार का सामना करना पड़ता है। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि चार बार हो चुका है। आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी:
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अपना 84वां शतक लगाते हुए 102 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। विराट के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शतक बनाया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। उन्होंने 83 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
यह शतक ऋतुराज के करियर के लिए तो अच्छा हो सकता है। लेकिन टीम इंडिया के लिए यह अनलकी साबित हुआ, क्योंकि भारत मैच हार गया। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ यही मैच नहीं, बल्कि पिछले सभी मैचों में जब भी ऋतुराज ने अपनी टीम के लिए शतक बनाया है। टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके सभी शतक हारने वाले मैचों में आए हैं।
रायपुर में बड़ा उलटफेर: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
ऋतुराज गायकवाड़ ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक T20 मैच में भी टीम इंडिया के लिए शतक बनाया था। लेकिन वह मैच भी भारत हार गया था। गायकवाड़ ने 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक था। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 223 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था। यह T20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। हैरानी की बात यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL में दो शतक बनाए हैं और दोनों बार उनकी टीम हार गई।
अलविदा! साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की घोषणा होते ही, इस बड़े प्लेयर ने अचानक लिया रिटायरमेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 10 शतक बनाए हैं। इनमें से दो शतक ऋतुराज के नाम हैं। उनकी पहली सेंचुरी 2021 में आई थी जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 101 रन बनाए थे। हालांकि, राजस्थान ने 190 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज कर लिया था। फिर, IPL 2024 में, गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 108 रन बनाए, और फिर भी लखनऊ 211 रनों का टारगेट चेज करने में कामयाब रहा। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ऋतुराज की सेंचुरी टीम के लिए अनलकी रही हैं।