विराट कोहली के संन्यास पर लोग हैरान, अब गाजियाबाद के धर्मगुरु ने दिया यह बड़ा बयान

विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद केवल आम लोग ही नहीं, बल्की संत-महात्मा भी हैरान है। अब उनके संन्यास पर गाजियाबाद के एक धर्मगुरु का बयान सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह खास रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 19 August 2025, 11:15 AM IST
google-preferred

गाजियाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा ने जहां पूरे देश को हैरान कर दिया। वहीं, इस फैसले पर तमाम प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इसी पर कल्कि पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी अपनी भावनाएं प्रकट की हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, गाजियाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विराट कोहली देश के गौरव हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार देश को विजय दिलाई है। वह केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं।

अचानक संन्यास लेना बहुत ही आश्चर्यजनक

उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने अपने करियर में कई महान खिलाड़ियों को मात दी और क्रिकेट के मैदान में भारत का परचम लहराया। वह अभी अपने करियर के शीर्ष पर हैं। ऐसे में उनका टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेना बहुत ही आश्चर्यजनक है।

कुछ और समय तक देश की सेवा करते तो यह ज्यादा बेहतर होता

हालांकि, उन्होंने विराट कोहली के निर्णय का सम्मान करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि अगर विराट कुछ और समय तक देश की सेवा करते तो यह ज्यादा बेहतर होता, लेकिन हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

भारत देश सौभाग्यशाली रहा

भारत के क्रिकेट इतिहास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश सौभाग्यशाली रहा है। जिसकी धरती ने सुनील गावस्कर, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और अब विराट कोहली जैसे महान सपूतों को जन्म दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम की यह प्रतिक्रिया विराट कोहली के प्रति देशभर में व्याप्त सम्मान और स्नेह को दर्शाती है। कोहली के संन्यास की खबर ने खेलप्रेमियों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक जगत की प्रमुख हस्तियों को भी प्रभावित किया है। अब देखना यह है कि विराट कोहली आगे क्रिकेट के किस प्रारूप में सक्रिय रहते हैं और क्या भूमिका निभाते हैं।

संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट और अनुष्का

आपको बता दें कि भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। वहां पर उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से केली कुंज आश्रम में मुलाकात की है। प्रेमानंद महाराज के विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बहुत बड़े भक्त हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी सन्यास लिया है।

Location : 
  • Ghaziabad

Published : 
  • 13 May 2025, 10:34 AM IST

Advertisement
Advertisement