हिंदी
फाइनल में पहुंची कुमकुम मोहोड (Img- X)
New Delhi: 17 साल की युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद (Kumkum Mohod) ने Asian Games 2026 में इतिहास रचते हुए भारत की झोली में 17वां Gold Medal डाल दिया है। डेब्यू एशियन गेम्स खेल रहीं Kumkum ने महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल (Recurve Individual) कैटेगरी के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया की दिग्गज खिलाड़ी ओह ये जिन (Oh Ye-jin) को शूट-ऑफ में मात दी। इसके साथ ही वह रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही तीरंदाजी में भारत का यह 5वां गोल्ड मेडल है।
Kumkum ने अपने पहले ही एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 पदक अपने नाम किए। उन्होंने महिला व्यक्तिगत और महिला टीम स्पर्धा में गोल्ड, जबकि मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। कुमकुम की इस स्वर्णिम सफलता के बदौलत भारत के कुल पदकों की संख्या 77 पहुंच गई है, जिसमें 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज दोपहर 3:30 बजे से मलेशिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी। अगर भारतीय टीम इस फाइनल को जीत लेती है, तो वह एशियन गेम्स के इतिहास में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बनाएगी।
इससे पहले 2023 एशियाई खेलों में भी भारत ने गोल्ड जीता था। इसके अलावा इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को सीधे 2028 लॉस एंजिल्स Olympics खेलों का एंट्री टिकट भी हासिल हो जाएगा, जिसे लेकर फैंस में गजब का उत्साह है।
दिन की शुरुआत भारत के लिए मिले-जुले परिणामों के साथ हुई। महिला रग्बी सेवन्स टीम ने 5वें से 8वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को 22-5 से हरा दिया। टीम का अगला मुकाबला दोपहर करीब 1 बजे तय शेड्यूल के अनुसार होगा।
दूसरी ओर, ताइक्वांडो के महिला 67 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में भारत की ज्योति यादव को थाईलैंड की कन्नालक चुएनचूकलिन के हाथों 2-0 (15-4, 15-2) से हार का सामना करना पड़ा।
Asian Games के अंतिम दिन कुल 47 स्वर्ण पदक दांव पर लगे हैं। Archery और Hockey के अलावा भारत के एथलीट कुश्ती, गोल्फ, सेलिंग, वॉलीबॉल और रग्बी जैसे महत्वपूर्ण खेलों में भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी हर खेल में अपने अभियान का अंत पदक के साथ करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
Asian Games 2026: सुजीत कलकल ने कुश्ती में रचा इतिहास, अब्दुल माजिद कुडियेव को हराकर जीता स्वर्ण पदक
भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत पदक तालिका में मजबूती से 5वें स्थान पर काबिज है। भारत के खाते में अब तक कुल 76 पदक आ चुके हैं, जिनमें 17 स्वर्ण (Gold), 25 रजत (Silver) और 35 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं। आज होने वाले फाइनल मुकाबलों के नतीजों के बाद भारत की पदक संख्या और रैंक में और सुधार होने की पूरी उम्मीद है।
Location : New Delhi
Published : 3 October 2026, 8:15 AM IST
Topics : Asian Games 2026 Asian Games Gold Sports News