

ऋषभ पंत मैच के 68वें ओवर में चोटिल हो गए। पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए। गेंद सीधे उनके दाहिने जूते में लगी। जिसके बाद पंत दर्द से कराह रहे थे और फिर मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद बीसीसीआई ने भी उनकी चोट पर अपडेट दिया है।
ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई (सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन फिर एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। इस मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा है, जो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। जिसके बाद से ही ये सवाल उठ रहा है कि क्या वह इस सीरीज से ही बाहर हो जाएंगे?
दरअसल, पंत 48 गेंदों पर 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। टीम इंडिया के उप-कप्तान उस समय चोटिल हो गए जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। गेंद सीधे उनके दाहिने पैर में लगी। जिसके बाद वह खुद चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए एम्बुलेंस को आना पड़ा। बीसीसीआई ने उनकी चोट पर आधिकारिक अपडेट भी दिया है।
ऋषभ पंत मैच के 68वें ओवर में चोटिल हो गए। पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए। गेंद सीधे उनके दाहिने जूते में लगी। जिसके बाद पंत दर्द से कराह रहे थे, फिजियो तुरंत मैदान पर आए। जब पंत ने अपना जूता उतारा तो उन्होंने देखा कि हल्का खून भी बह रहा था। कुछ देर बाद उनके पैर में सूजन भी आ गई और वह चलने में असमर्थ हो गए। फिर एम्बुलेंस को मैदान पर बुलाया गया और उन्हें बाहर ले जाया गया।
Fingers crossed for our X-factor 🤞
Speedy recovery, Rishabh!#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings pic.twitter.com/ZHfyMvMfNx
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 23, 2025
मैदान से बाहर जाने के बाद ऋषभ पंत को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका स्कैन हुआ। जिसके बाद उनकी चोट पर अपडेट देते हुए BCCI ने बताया है कि "मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्कैन के लिए स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।"
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲:
Rishabh Pant was hit on his right foot while batting on Day 1 of the Manchester Test.
He was taken for scans from the stadium.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। भारत को पहला झटका राहुल के रूप में लगा, वह 46 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हुए। उसके बाद यशस्वी जायसवाल लियाम डॉसन के गेंद पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
चौथे टेस्ट में भी कप्तान शुभमन गिल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। वह 12 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत मैदान पर आए, लेकिन वह 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। साई सुदर्शन ने अपना पहला अर्धशतक (61) लगाया, जिसके बाद उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा (19) और शार्दुल ठाकुर (19) पारी को आगे बढ़ाने वाले हैं।