हिंदी
91 गेंदों में 233 रन, 25 छक्कों से Domestic Cricket (Img: X)
New Delhi: टीम इंडिया में हालिया निराशाजनक प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से जोरदार वापसी का संकेत दिया है। पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर टूर्नामेंट में उन्होंने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
अभिषेक शर्मा ने अमृतसर सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए तरन तारन के खिलाफ 233 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 256.04 रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। मैदान के चारों ओर लगाए गए लंबे शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
IND vs NZ: वनडे में शतक के बाद भी टीम से बाहर! ऋतुराज गायकवाड़ से कहां हुई चूक?
यह पारी ऐसे समय में आई है जब अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर वह तीन पारियों में केवल 11 रन ही बना सके थे और उनका औसत 3.66 रहा। इसके बावजूद वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
रोहित-कोहली की बढ़ने वाली है परेशानी! BCCI ने खिलाड़ियों पर लागू किया नया नियम
233 रन की इस तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा का स्कोरकार्ड और बल्लेबाजी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। क्रिकेट प्रशंसक उनकी इस पारी को शानदार वापसी का संकेत मान रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में इस प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।
Location : New Delhi
Published : 2 August 2026, 7:53 PM IST
No related posts found.