Chhath Song: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा ये भोजपुरी छठ गीत, सुनते ही झूम उठेंगे आप!

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छठ पर्व से पहले जबरदस्त हलचल मची है। एक छठ गीत रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ के साथ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोगों को इसके बोल और संगीत इतने पसंद आ रहे हैं कि हर घर-गली में यही धुन गूंज रही है। जानिए किसका है ये हिट गाना।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 October 2025, 1:23 PM IST
google-preferred

New Delhi: भोजपुरी इंडस्ट्री में छठ गीतों का एक खास क्रेज देखने को मिलता है और इस बार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक छठ गीत यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने का नाम 'c' है।

यह गाना छठ पूजा के महत्व और पवित्रता को खूबसूरती से दर्शा रहा है और इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस गीत में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी नजर आ रही है, जो भोजपुरी फिल्मों में हमेशा हिट रहती है।

गाने को मिली खूब लोकप्रियता

यह गाना भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का हिस्सा है, जिसे 17 अक्टूबर, 2019 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। रिलीज़ होने के बाद से ही यह गाना काफी पॉपुलर हुआ है और अब तक इस गाने को 59,702,177 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया (Source- Youtube)

भोजपुरी एक्ट्रेस Vannu D Great क्या सच में हुई लव जिहाद की शिकार, मुर्गा काटने वाले ने कैसे किया शिकार?

गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और इसका संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाने के बोल और संगीत ने छठ पूजा के पवित्र माहौल को और भी जीवंत बना दिया है।

गाने की धुन

"पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया" गाने के बोल भी इस पवित्रता और श्रद्धा को दर्शाते हैं, जिससे यह गाना छठ पूजा के अवसर पर और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। गाने में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को श्रद्धा और भक्ति से भर देता है।

गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी छठ पूजा के माहौल में पूरी तरह से ढलती हुई नजर आती है, जिससे इस गाने की लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है।

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगा महापर्व का शुभारंभ, जानिए तिथि, विधि और महत्व

कैसे मनाई जाती है छठ पूजा ?

छठ पूज, जो सूर्य देव और छठी मैया की विशेष पूजा का पर्व है, भोजपुरी समाज में खास महत्व रखता है। यह पूजा चार दिनों तक चलती है और इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। श्रद्धा से सूर्य देव को अर्घ्य देने का यह एक पवित्र अवसर है।

खासकर छठ पूजा में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसके कारण पूजा के आयोजन स्थल आम तौर पर घाटों, तालाबों और नदियों के किनारे होते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 October 2025, 1:23 PM IST