

दिवाली पर नारियल से जुड़े खास उपायों को अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपावली की रात जटा वाला नारियल लेकर विधिपूर्वक पूजा करने से लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है। जानिये क्या है ये उपाय
दिवाली पर नारियल से जुड़े उपाय (सोर्स- गूगल)
New Delhi: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण होता है, जो घर में सुख समृद्धि लाता है। यह दिन केवल खुशियों का प्रतीक नहीं, बल्कि एक विशेष दिन होता है जब लोग अपने घरों में दीप जलाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
इस दिन की रात्रि में खास उपाय किए जाते हैं, ताकि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके और पूरे वर्ष समृद्धि बनी रहे। विशेष रूप से नारियल से जुड़े उपाय को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें अपनाने से घर में धन और समृद्धि का वास होता है।
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार, दीपावली के दिन नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय करना अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेषकर जटा वाला नारियल, जो दीपावली के दिन हवन में रखा जाता है। यदि इसका सही तरीके से पूजा किया जाए, तो यह संपूर्ण वर्ष तक आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाता है।
दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफा: जानें किस कंपनी ने दिया त्योहार पर No काम, Only आराम बोनस
1. दीपावली से एक दिन पहले हवन में रखा जाने वाला जटा वाला नारियल लाएं। इसे खास तौर से दीपावली की रात्रि को उपयोग में लाना चाहिए।
2. दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर से उठने के बाद बिना किसी से बात किए, इस नारियल को पास के तालाब, सरोवर या नदी में चुपचाप छोड़ने के लिए जाएं।
3. ध्यान दें कि इस नारियल को सरोवर में या नदी के कोने में डालते समय प्रार्थना करें कि माता लक्ष्मी मेरे साथ रहें और मुझे समृद्धि की प्राप्ति हो।
4. फिर सूर्यास्त के बाद एक लाल कपड़ा लेकर फिर से उसी स्थान पर जाएं, जहां आपने नारियल डाला था। अब नारियल को उस स्थान से निकालकर, उसे लाल कपड़े में रखें।
5. पवित्र जल से नारियल को स्नान कराएं और तिलक लगाएं। फिर धूप दीप से आरती करके विधिपूर्वक पूजा करें।
6. पूजा के बाद, इस नारियल को घर के किसी धन-संबंधी स्थान पर रखें।
Diwali 2025: दिवाली पर डिजिटल पूजा का बढ़ता क्रेज, ऑनलाइन पंडित और वर्चुअल आरती का बढ़ता चलन
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यह ध्यान रखें कि नारियल को ले जाते समय और लाते समय किसी से भी वार्ता ना करें। इसे चुपचाप करना चाहिए। माना जाता है कि इससे पूरे वर्ष आर्थिक समृद्धि बनी रहती है और घर में कोई भी धन की कमी नहीं होती।
नारियल से जुड़ी यह विशेष पूजा विधि उन लोगों के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करती है जो चाहते हैं कि दीपावली के दिन उनके घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास हो और वर्षभर आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर लिखी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ इस जानकारी का व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है, यह सर्वहित में दी गई है।