हिंदी
त्योहारों पर स्कूलों में लंबी छुट्टियां
New Delhi: अक्टूबर 2025 बच्चों और उनके पैरेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि इस महीने त्योहारों की वजह से स्कूलों में लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं। खासकर दिवाली और छठ पूजा के मौके पर कई राज्यों में स्कूलों में 5-6 दिन तक छुट्टियां रहेंगी।
खास तौर पर हरियाणा, बिहार, यूपी, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में ये छुट्टियां बहुत अहम हैं, लेकिन तारीखें राज्य और स्कूल के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकती हैं। इसलिए बच्चों की छुट्टियों का प्लान बनाने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि आपका स्कूल कब से कब तक बंद रहेगा।
अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना है और इस दौरान स्कूलों में लंबे ब्रेक मिलने की संभावना है। सबसे पहले 10 अक्टूबर को करवाचौथ है, जो उत्तर भारत में खासकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण व्रत होता है। इस दिन दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कुछ हिस्सों के स्कूलों में छुट्टियां हो सकती हैं। हालांकि, ये छुट्टियां ऐच्छिक हो सकती हैं, इसलिए अपने स्कूल से चेक करें। इसके बाद दिवाली के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां मिलेंगी।
UP Public holidays: यूपी में 7 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित, जानिए कारण
हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में दिवाली की छुट्टियां लगभग तय हैं। हरियाणा में 17 से 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रह सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में 19 से 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रह सकते हैं। मुख्य रूप से दिवाली पर, 19 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों में 5 दिन की छुट्टी रहेगी। हालांकि, प्राइवेट स्कूलों में इन तारीखों में बदलाव हो सकता है, इसलिए अपने स्कूल से छुट्टियों की तारीखों की पुष्टि कर लें।
1. 19 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
2. 20 अक्टूबर (सोमवार): नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।
3. 21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली, देशभर में सरकारी छुट्टी रहेगी, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
4. 22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा, यूपी, बिहार, हरियाणा में छुट्टी रहेगी।
5. 23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज, अधिकांश जगहों पर स्कूल बंद रहेंगे।

इस प्रकार, 19 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों में 5 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। वहीं, गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में 17 से 26 अक्टूबर तक छुट्टियां हो सकती हैं। ध्यान रखें कि प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं, तो स्कूल नोटिस जरूर चेक करें।
इसके बाद, छठ पूजा के मौके पर भी कुछ राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में 25-28 अक्टूबर तक छठ पूजा की वजह से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। इन राज्यों में:
1. 25 अक्टूबर (शनिवार): नहाय-खाय, कुछ स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
2. 27 अक्टूबर (सोमवार): संध्या अर्घ्य, छुट्टी।
3. 28 अक्टूबर (मंगलवार): उषा अर्घ्य, अधिकांश स्कूल बंद रहेंगे।
दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे शहरों में भी स्थानीय स्कूल 27-28 अक्टूबर को छुट्टी दे सकते हैं।
अक्टूबर के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर हरियाणा और यूपी में छुट्टी रहेगी, लेकिन ये छुट्टी खासकर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों तक सीमित हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 8 October 2025, 1:40 PM IST
No related posts found.