हिंदी
Bhilwara: कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बिना ढक्कन के सेफ्टी टैंक में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों में सड़कों पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और जिम्मेदारों पर एक्शन की मांग की। मृतक की पहचान हार्दिक के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुलभ कॉम्प्लेक्स की बाउंड्री के पास सेफ्टी टैंक अवैध रूप से बनाया गया था। टैंक पर ढक्कन तक नहीं लगा था। बच्चा खेलते-खेलते वहां पहुंच गया और अचानक गहरे गड्ढे में गिर गया। यह प्रशासन अधिकारियों की लापरवाही है।
Bhilwara: बोरला ग्राम पंचायत में गड़बड़ी को लेकर वार्ड पंचों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
हादसा होते ही पास की बिल्डिंग पर काम कर रहा एक मजदूर दौड़ा और बिना देर किए खुद टैंक में उतर गया। उसने बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत जिला महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हार्दिक के माता-पिता मंडी क्षेत्र में ही मजदूरी करते हैं। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी उम्र सात साल थी।
घटना के बाद मजदूर यूनियन में भारी आक्रोश फैल गया। यूनियन के सदस्यों ने जिला महात्मा गांधी अस्पताल और कृषि उपज मंडी के गेट नंबर 1 पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मजदूरों का आरोप है कि इस अवैध टैंक के बारे में कई बार अधिकारियों और सार्वजनिक शौचालय के ठेकेदार राजेंद्र कांकलिया को शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Location : Bhilwara
Published : 10 December 2025, 7:52 PM IST