मोहाली में सनकी आशिक का खौफनाक कदम: ब्रेकअप से बौखलाए पूर्व प्रेमी ने दफ्तर में घुसकर युवती को चाकुओं से गोदा

पंजाब के मोहाली में ब्रेकअप से बौखलाए एक सिरफिरे आशिक ने ऑफिस के अंदर युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की भी कोशिश की, जहाँ अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 June 2026, 10:46 AM IST
google-preferred

Mohali: पंजाब के मोहाली से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास एक निजी कंपनी के दफ्तर में एक सिरफिरे पूर्व प्रेमी ने अपनी ही पूर्व प्रेमिका की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस अचानक हुए हमले से न सिर्फ ऑफिस के कर्मचारी सहम गए, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद दोबारा रिश्ता न जोड़ने पर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में साथ करते थे काम

मृतका की पहचान पटियाला की रहने वाली 30 साल की डिंपल के रूप में हुई है। वहीं, हमला करने वाले आरोपी की पहचान हरविंदर मान उर्फ हैरी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि डिंपल और हरविंदर पिछले तीन सालों से मोहाली की एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में साथ-साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनके बीच अफेयर शुरू हो गया था।

ब्रेकअप के बाद से बौखलाया हुआ था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब छह महीने पहले डिंपल और हरविंदर के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद से ही हरविंदर काफी परेशान रहने लगा था। वह लगातार डिंपल पर दोबारा रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था, लेकिन डिंपल इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी और उसने हरविंदर से पूरी तरह दूरी बना ली थी। युवती का यही इनकार आरोपी को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह अंदर ही अंदर गुस्से में उबल रहा था।

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत, विपक्ष पस्त; क्या 2027 के विधानसभा चुनाव का है यह ट्रेलर?

ऑफिस के अंदर सरेआम किया जानलेवा हमला

घटना वाले दिन डिंपल रोज़ की तरह ऑफिस में अपना काम कर रही थी। इसी बीच हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच फिर से पुरानी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हरविंदर ने अपना आपा खो दिया। उसने तुरंत अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और डिंपल पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। ऑफिस के अंदर अचानक हुए इस खूनी खेल से वहाँ काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

डिंपल को लहूलुहान करने के बाद आरोपी हरविंदर ने उसी चाकू से खुद पर भी कई वार किए और आत्महत्या करने की कोशिश की। ऑफिस के कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब निकाय चुनाव में चला झाड़ू का जादू; बरनाला में विपक्ष का सूपड़ा साफ, सुजानपुर में त्रिशंकु मुकाबला

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी हरविंदर का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑफिस के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Mohali

Published :  5 June 2026, 10:46 AM IST

Advertisement