West Bengal Election Re Voting: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; 15 बूथों पर फिर होगा मतदान

West Bengal में विधानसभा चुनाव के बाद आयोग ने 15 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है। डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम क्षेत्र में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। 4 मई को मतगणना होनी है, उससे पहले दोबारा वोटिंग से चुनावी माहौल फिर गरमा गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 May 2026, 8:09 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब 4 मई को वोटों की गिनती होनी है, लेकिन उससे पहले चुनाव आयोग के फैसले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश

Election Commission of India ने 2 मई को 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। ये सभी बूथ डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में आते हैं।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ममता का किला बचेगा या खिलेगा ‘कमल’? महासर्वे के नतीजों ने बढ़ाई धड़कनें

अनियमितताओं की शिकायतों के बाद लिया फैसला

हाल ही में संपन्न चुनाव के दौरान धांधली और अनियमितताओं की कई शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने जांच के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया है।

दक्षिण 24 परगना जिले के बूथ शामिल

जिन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होना है वे सभी दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद एक बार फिर चुनावी माहौल गर्मा गया है और सभी राजनीतिक दलों की नजर अब पुनर्मतदान और मतगणना पर टिकी हुई है।

यूपी के चर्चित IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, बंगाल चुनाव की सरगर्मियों के बीच जानिये ये अपडेट

इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने संकेत दिए थे कि दक्षिण 24 परगना सहित कुछ संवेदनशील इलाकों में ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है।

Location :  kolkata

Published :  1 May 2026, 8:08 PM IST

Advertisement