UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज, आजाद समाज पार्टी ने 45 प्रभारियों का किया ऐलान, देखिये सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज करते हुए आजाद समाज पार्टी ने राज्य की 45 सीटों पर अपने प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

Updated : 31 July 2026, 2:10 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तेज हो रही सरगर्मियों के बीच आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) ने राज्य की कई सीटों पर अपने प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य की कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं।

आजाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को राज्य की 45 प्रभारियों को घोषणा की है। इन सीटों में वेस्टर्न यूपी की मेरठ की तीन विधानसभा सीटें, शामली, हापुड़, अलीगढ़, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा समेत लखनऊ, सीतापुर समेत कुल 45 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है।

प्रमुख जिलों में दिग्गजों को कमान

पार्टी द्वारा जारी की गई इस पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक के कई अहम जिलों को शामिल किया गया है। इनमें-

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश: शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और कानपुर नगर।

बुंदेलखंड और पूर्वांचल: झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी।

राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाने वाली लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से पार्टी ने अनिकेत धानुक को प्रभारी नियुक्त किया है।

सोशल इंजीनियरिंग पर पूरा जोर

आजाद समाज पार्टी ने इस पहली सूची के जरिए अपने सामाजिक समीकरण को बेहद सावधानी से साधने की कोशिश की है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), मुस्लिम और सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को मैदान में उतारा है। पार्टी का दावा है कि इस सूची के माध्यम से उपेक्षित बहुजन समाज के हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापक सामाजिक भागीदारी और एकजुटता सुनिश्चित की जा सके।

बूथ स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से काफी पहले इतनी बड़ी संख्या में प्रभारियों की घोषणा करना पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए आजाद समाज पार्टी चुनाव से पहले अपने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने के एजेंडे पर काम कर रही है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से यह भी साफ किया गया है कि यह केवल पहली सूची है। आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों के नामों का ऐलान किया जाएगा, जिससे पार्टी के चुनाव प्रचार को और गति मिल सके।

Location :  Lucknow

Published :  31 July 2026, 1:05 PM IST

Advertisement