हिंदी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Img- X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी रणनीति पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। 2024 के आम चुनाव में मिली शानदार और ऐतिहासिक सफलता के बाद पार्टी उसी समानता सामाजिक समीकरण को दोहराने जा रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के संदेश को जनता तक सफलतापूर्वक पहुंचाया है। इस मजबूत गठबंधन को बनाए रखने के लिए सपा कांग्रेस जैसे सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) लंबे समय से सपा के साथ राजनीतिक गठजोड़ की इच्छा जाहिर कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ साथ लड़ने का प्रस्ताव दिया।
हालांकि, सपा नेतृत्व ने बहुत ही परिपक्वता का परिचय देते हुए इस प्रस्ताव से दूरी बनाई रखी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और प्रदेश में भाईचारे का माहौल बनाए रखना है, ताकि विरोधी दल इसे संकीर्ण राजनीति का रूप न दे सकें।
सपा अब खुद को किसी एक खास वर्ग की पार्टी के रूप में नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास और अधिकार के मंच के रूप में प्रस्तुत कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की 100% स्ट्राइक रेट वाली नीति जहां चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया और उन सभी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की।
जनता अब प्रतीकवाद के बजाय ठोस काम और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दे रही है। पार्टी अल्पसंख्यक समाज को उनका वास्तविक अधिकार देने के साथ-साथ गैर-यादव पिछड़े वर्गों और दलितों को भी सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी दे रही है।
सपा का पारंपरिक मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण आज एक विशाल और समावेशी 'पीडीए' वटवृक्ष बन चुका है। बिना किसी शोर-शराबे और आक्रामक प्रचार के, पार्टी समाज के हर पीड़ित, किसान, युवा और महिला को अपने साथ जोड़ रही है।
समाजवादी पार्टी का यह संतुलित और सकारात्मक दृष्टिकोण 2027 में भाजपा के ध्रुवीकरण की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर प्रदेश में एक नई, लोक-कल्याणकारी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Location : Lucknow
Published : 28 July 2026, 3:43 PM IST