करंट ने ली महिला की जान, बचाने गई 10 साल की बच्ची भी गंभीर रूप से झुलसी

महराजगंज में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में हुई एक घटना के बाद मदद के लिए आगे बढ़ी महिला खुद हादसे का शिकार हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंची मासूम बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 September 2026, 6:19 AM IST
google-preferred

Maharajganj: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोलसागर गांव में गुरुवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। 32 साल की महिला को बचाने गई 10 साल की बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी के अनुसार गोलसागर गांव की रहने वाली पूजा (32) पत्नी राम सहाय अपने घर में टांड से रस्सी उतार रही थीं। उसी के पास एक लोहे की दरांती रखी थी, जो फिसलकर नीचे गिर गई और पास के बिजली के तार से सट गई। तार में करंट था। पूजा ने जैसे ही दरांती हटाने के लिए हाथ बढ़ाया, वह करंट की चपेट में आ गईं और जमीन पर गिर पड़ीं।

परिवार के लोग जब उन्हें उठाने दौड़े, तो वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान पूजा की जेठ की 10 साल की बेटी नेहा भी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद की और दोनों को बाहर निकाला।

परिजन तुरंत पूजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची नेहा का इलाज सीएचसी बृजमनगंज में चल रहा है।

महराजगंज नगर पालिका में फिर चुनावी शंखनाद, शिवनगर वार्ड में 13 अक्टूबर को उपचुनाव; जानिए सियासी समीकरण

परिवार में पसरा मातम

बताया गया कि मृतका पूजा के पति राम सहाय मुंबई में काम करते हैं। पूजा के दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

“ट्रक से पटाखे उतरते ही पहुंची पुलिस”, महराजगंज में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 50 लाख की खेप ने मचाया हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 September 2026, 6:17 AM IST

Advertisement