हिंदी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा प्रमुख का बड़ा हमला (सोर्स-एक्स)
Azamgarh: NEET-UG परीक्षा में धांधली को लेकर महीनों से जंतर-मंतर पर डटे छात्रों के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, जैसे ही यह खबर आई, देश का राजनीतिक माहौल अचानक और अधिक गरमा गया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही आमगढ़ में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। उनके इस ताजा बयान के बाद अब गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या पीएम मोदी ने अखिलेश की कल कही बात को वाकई सीरियसली ले लिया है?
दरअसल, कल ही अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था, "आज इस्तीफा करवा लो, 15 दिन बाद फिर से शपथ करवा लेना।" अब प्रधान के अचानक पद छोड़ने पर अखिलेश के इस बयान को जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Gen Z को बधाई, डर को त्यागकर…. सोनम वांगचुक का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान
देश की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तीखा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने इस पूरे घटनाक्रम को देश के युवाओं की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यह इस्तीफा इस बात का जीता-जागता सबूत है कि तानाशाही और नकारात्मक राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब देश के आक्रोशित युवाओं के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो चुकी है।
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह नई पीढ़ी के लोगों के लिए बड़ी जीत है और सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि शिक्षा को लेकर सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना पड़ेगा, पेपर लीक ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे नई पीढ़ी और युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से सोचना होगा और पेपर लीक रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे #AkhileshYadav #SamajwadiParty… pic.twitter.com/2glDsEf0Yg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 25, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर पार्टी हमेशा से युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कार्यशैली हमेशा से नकारात्मक राजनीति पर आधारित रही है, जहां जनता के मुद्दों और युवाओं के भविष्य को दरकिनार किया जाता है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी अहंकारी और युवा-विरोधी सोच के पतन की शुरुआत है। अखिलेश यादव के अनुसार, जब देश का युवा सड़क पर उतरता है और अपने अधिकारों के लिए हुंकार भरता है, तो बड़े से बड़े सिंहासन भी डगमगा जाते हैं।
अब सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि देश का Next Education Minister of India कौन बनेगा। पीएम मोदी ऐसे चेहरे की तलाश में हैं जो NTA की साख बचा सके और युवाओं के बीच टूट चुके भरोसे को दोबारा कायम करे।
Location : Azamgarh
Published : 25 July 2026, 4:08 PM IST