नोएडा में अखिलेश यादव के आने से पहले सपा ने झोंकी ताकत, रैली से पहले शक्ति प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर-19 में आयोजित सपा की विशाल जनसभा में 29 मार्च को दादरी में होने वाली भाईचारा रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने इसे सामाजिक एकता का संदेश देने वाला बड़ा आयोजन बताया और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने की कोशिश की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 March 2026, 10:13 PM IST
google-preferred

Noida: सेक्टर-19 स्थित बारात घर में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई। जब 29 मार्च को प्रस्तावित भाईचारा रैली को लेकर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। माहौल ऐसा था मानो आने वाले चुनाव से पहले ताकत दिखाने की होड़ शुरू हो चुकी हो।

रैली को सफल बनाने का संकल्प

इस विशाल जनसभा का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने एक सुर में 29 मार्च को दादरी में होने वाली ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PC में किया बीजेपी पर वार, युद्ध और एलपीजी समेत कई मुद्दों पर दिया बयान; जानिये क्या बोले?

नेताओं ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

सभा को संबोधित करते हुए रैली के संयोजक राजकुमार भाटी ने कहा कि यह रैली सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम बनेगी। पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नगर ने भी रैली की अहमियत बताते हुए लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया।

पश्चिम यूपी से चुनावी आगाज की तैयारी

सभा के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है।

Madhya Pradesh: अलिराजपुर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मचा हड़कंप

2011 की साइकिल यात्रा की यादें हुईं ताजा

सभा में नेताओं ने 2011 की उस ऐतिहासिक साइकिल यात्रा को भी याद किया, जिसकी शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से ही हुई थी। उस यात्रा का असर 2012 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था, जब समाजवादी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ था। पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव और फकीरचंद नगर ने कहा कि एक बार फिर उसी जमीन से शुरुआत होना पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 26 March 2026, 10:13 PM IST

Advertisement