आ रहे अखिलेश, बड़ी रैली, बड़ा संदेश; पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी सपा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज नोएडा में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। इस दौरान वह सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। रैली में कई जिलों से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। पार्टी इसे सामाजिक एकता और राजनीतिक मजबूती के बड़े संदेश के रूप में पेश कर रही है।