हिंदी
हरभजन सिंह (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Chandigarh: पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा बदलाव देखने को मिला जब राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया। रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है। इससे राज्य में सियासी हलचल और तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। हरभजन सिंह को पहले जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। उनकी सुरक्षा में 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक सरकारी वाहन तैनात था। रविवार को यह सुरक्षा वापस ले ली गई। सुरक्षा हटाए जाने के बाद उनके जालंधर स्थित आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मी भी हटा दिए गए।
इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक है या इसके पीछे राजनीतिक कारण भी जुड़े हैं।
इन दावों के बाद AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब से राज्यसभा भेजे गए कुछ सांसदों के दल बदल की चर्चा ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा हटाए जाने से पहले हरभजन सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर पर “गद्दार” जैसे शब्द लिखे जाने की बात भी सामने आई है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
ललित मोदी पर भड़के हरभजन सिंह, थप्पड़ कांड का वीडियो लीक करने पर सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या कहा
इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है ताकि राज्यसभा सांसदों के कथित दल बदल और राजनीतिक स्थिति पर अपना पक्ष रख सकें। वे इस मामले में केंद्र सरकार और संबंधित दलों के खिलाफ भी अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।
Location : Chandigarh
Published : 26 April 2026, 10:48 AM IST
Topics : AAP bjp Harbhajan Singh Punjab Politics security