हिंदी
बिजली कटौती के विरोध में सपा का प्रदर्शन (Img: Dynamite News)
Deoria: बरहज विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने बरहज तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिजली विभाग की "सद्बुद्धि" के लिए कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, किसान और व्यापारी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विजय रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।
Deoria: अब इंतजार नहीं करेंगे! बिजली विभाग से परेशान युवाओं ने खुद ही कर डाला ये काम
प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की अपील की।
प्रदर्शन में अजीत जायसवाल, प्रदीप मादेशिया, अजय मिश्रा, संजय बर्नवाल, अमित जायसवाल, वीरेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
Location : Deoria
Published : 7 July 2026, 6:54 PM IST