रायबरेली में रात-दिन बिजली कटौती से जनता बेहाल, सपा ने खोला मोर्चा
रायबरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने सलोन और सरेनी क्षेत्रों में प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार और अनियमित बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।