असम विधानसभा चुनाव 2026: AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की सूची, चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जानिए चुनाव से जुड़ी ताजा अपडेट।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 March 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग रविवार शाम करीब 4 बजे चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर सकता है। इसी बीच राजनीतिक दलों ने भी उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतारा गया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू होने की भी संभावना है, जिससे चुनावी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी।

असम में इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

AAP द्वारा जारी सूची के अनुसार कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

  • नाओबोइचा-अच्युत दास
  • डेरगांव-पुलिन गोगोई
  • गोहपुर-जरबोम कुटुम
  • सेंट्रल गुवाहाटी-अनुरूपा डेकराजा
  • खुमटाई-आशीष हजारिका
  • सिबसागर-तपन गोगोई
  • रोंगापाड़ी-टिकेंद्र थापा
  • चेंगा-जाहिदुल इस्लाम खान
  • नदुआर-रंजीत बोरो
  • तिताबर-पल्लव सैकिया
  • ईस्ट गोलपारा-जिन्ना अमीर हुसैन
  • राहा-बरुण बिकास दास
  • बोकाजन-रेनुका तिमुंगपी
  • बिश्वनाथ-अनंता गोगोई

इन नामों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने असम में चुनावी अभियान को और तेज करने का संकेत दिया है।

केरल में भी जारी हो चुकी है उम्मीदवारों की सूची

इससे पहले Aam Aadmi Party ने Kerala विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की थी। पार्टी के अनुसार इन उम्मीदवारों का चयन संगठन के विस्तार और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। केरल की सूची में कोट्टायम, कोझिकोड नॉर्थ, सुल्तान बथेरी, थोडुपुझा, नेमम, इरिंजालाकुडा, गुरुवायूर, पुडुक्काड, चालाकुडी, कोडुंगलल्लूर, कलपेट्टा, मंजेरी, मलप्पुरम, पलक्कड़, अलुवा, कलामास्सेरी, थ्रिप्पुनिथुरा और कोवलम जैसे विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

जल्द हो सकता है चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा होते ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी और राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 March 2026, 11:34 AM IST

Advertisement