हिंदी
Chery और JSW Motors की नई इलेक्ट्रिक SUV iCaur V23 भारत में 2027 तक लॉन्च हो सकती है। 500 किलोमीटर रेंज, रेट्रो बॉक्सी लुक और ऑफ-रोडिंग फीचर्स इसे खास बनाते हैं। यहां जानिये इसकी पूरी खासियत


भारत में इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार लगातार बढ़ रहा है और इसी कड़ी में चीन की ऑटो कंपनी Chery और भारतीय कंपनी JSW Motors मिलकर एक नई इलेक्ट्रिक SUV iCaur V23 लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस SUV को खासतौर पर युवाओं और एडवेंचर प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। माना जा रहा है कि इसका मुकाबला Mahindra Thar और Maruti Jimny जैसी गाड़ियों से होगा। (Img- Internet)



iCaur V23 की सबसे बड़ी खासियत इसका बॉक्सी और रेट्रो लुक है। इसका फ्रंट गोल हेडलाइट्स से लैस है, जो कुछ हद तक Mercedes-Benz G-Class की याद दिलाती हैं। लंबाई 4220mm और व्हीलबेस 2735mm होने के कारण अंदर का स्पेस अच्छा-खासा है। रूफ रैक, साइड स्टोरेज और साइड ओपनिंग टेलगेट जैसे फीचर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए और आकर्षक बनाते हैं। (Img- Internet)



कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है, जो इसे कठिन रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए उपयुक्त बनाता है। AWD वर्जन में 211hp की पावर मिलने की संभावना है। इसका डुअल मोटर ऑप्शन भी उपलब्ध होगा, जिससे गाड़ी की ड्राइविंग और कंट्रोल बेहतर होगी। (Img- Internet)



iCaur V23 का इंटीरियर प्रीमियम फील देता है। इसमें व्हाइट थीम के साथ 15.4 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो Qualcomm Snapdragon चिप पर चलती है। आरामदायक सीटें और बेहतर व्यू के साथ कुछ फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। 360 डिग्री कैमरा और 7 स्पीकर का ऑडियो सिस्टम भी शामिल है। हालांकि, वायरलेस चार्जिंग फीचर अभी शामिल नहीं है, लेकिन JSW Motors भारत के लिए इसमें बदलाव कर सकती है। (Img- Internet)



यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी। इसमें सिंगल मोटर और डुअल मोटर (AWD) ऑप्शन मिलेंगे। डुअल मोटर वर्जन में 211hp की पावर के साथ रेंज लगभग 500 किलोमीटर तक हो सकती है। इलेक्ट्रिक होने के बावजूद इसे खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। (Img- Internet)



iCaur V23 की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये से कम रहने की संभावना है। भारत में इसकी लॉन्चिंग 2027 तक की जा सकती है। इसकी दमदार बॉक्सी डिजाइन और ऑफ-रोडिंग स्टाइल इसे युवा और एडवेंचर प्रेमियों में पॉपुलर बना सकती है। iCaur V23 Mahindra Thar और Maruti Jimny जैसे लोकप्रिय ऑफ-रोडिंग और SUV सेगमेंट की गाड़ियों को टक्कर दे सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और रेट्रो लुक इसे एक अलग पहचान देंगे। (Img- Internet)
