Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर तेजी, चांदी के दाम गिरे, जानें शहरों के ताजा रेट

देशभर में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में गोल्ड रेट बढ़े हैं। वैश्विक तनाव के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Updated : 15 April 2026, 9:22 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"15 अप्रैल को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपय महंगा होकर 1,54,090 रुपय प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट 1,41,260 रुपय हो गया। हालांकि पिछले दो दिनों के ट्रेंड में कुल मिलाकर गिरावट भी देखी गई है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
2 / 5 \"Zoom\"मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चेन्नई में यह सबसे महंगा 1,55,140 रुपय है। लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में समान भाव हैं, जबकि पटना और अहमदाबाद में थोड़ा कम रेट देखने को मिल रहा है।(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
3 / 5 \"Zoom\"22 कैरेट गोल्ड की कीमत अधिकांश शहरों में 1,41,110 रुपय से 1,42,210 रुपय के बीच है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 1,15,460 रुपय से 1,18,660 रुपय तक बिक रहा है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना सबसे महंगा है, जबकि अन्य शहरों में लगभग समान दर बनी हुई है।(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
4 / 5 \"Zoom\"चांदी की कीमत में एक दिन की स्थिरता के बाद गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी 100 रुपय सस्ती होकर 2,54,900 रुपय प्रति किलो हो गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी 2,65,100 रुपय प्रति किलो के साथ सबसे महंगी बनी हुई है।(फोटो सोर्स-इंटरनेट)
5 / 5 \"Zoom\"विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का असर सोने-चांदी पर पड़ रहा है। बातचीत में असफलता से अस्थिरता बढ़ी है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल सोने में तेजी और चांदी में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा है।(फोटो सोर्स-इंटरनेट)

Location :  New Delhi

Published :  15 April 2026, 9:22 AM IST

Advertisement