Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में कई शहरों में सोने के दाम घटे, जानिये अपने यहां का ताजा रेट

सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 152980 रुपय प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 259900 रुपय प्रति किलो रही। वैश्विक बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती का असर दिखा।

Updated : 13 April 2026, 8:26 AM IST
google-preferred

New Delhi: सप्ताह के पहले दिन देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 152980 रुपय प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं मुंबई में यह कीमत 152830 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 152880 रुपय और चेन्नई में 153810 रुपय प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

हालांकि बीते एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी रही है। इस अवधि में 24 कैरेट सोना 1910 रुपय महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में 1750 रुपय की बढ़त दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1.1 प्रतिशत गिरकर 4734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके पीछे प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी मानी जा रही है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया है, जिससे महंगाई का जोखिम बढ़ा है और बाजार पर दबाव बना है।

Gold Price: वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में तेजी, जानें आपके शहर में आज का ताजा गोल्ड रेट

शहरवार सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं-

दिल्ली: 22 कैरेट- 140240 रुपय | 24 कैरेट - 152980 रुपय

मुंबई: 22 कैरेट - 140090 रुपय | 24 कैरेट - 152830 रुपय

अहमदाबाद: 22 कैरेट - 140140 रुपय | 24 कैरेट - 152880 रुपय

चेन्नई: 22 कैरेट - 140990 रुपय | 24 कैरेट - 153810 रुपय

कोलकाता: 22 कैरेट- 140090 रुपय | 24 कैरेट - 152830 रुपय

हैदराबाद: 22 कैरेट - 140090 रुपय | 24 कैरेट- 152830 रुपय

जयपुर: 22 कैरेट - 140240 रुपय | 24 कैरेट - 152980 रुपय

भोपाल: 22 कैरेट- 140140 रुपय | 24 कैरेट - 152880 रुपय

लखनऊ: 22 कैरेट - 140240 रुपय | 24 कैरेट - 152980 रुपय

चंडीगढ़: 22 कैरेट - 140240 रुपय | 24 कैरेट - 152980 रुपय

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 13 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव घटकर 259900 रुपय प्रति किलोग्राम पर आ गया है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी 10000 रुपय महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर फ्यूचर्स 2.63 प्रतिशत गिरकर 74.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपय प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी।

Gold Price Today: सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें 10 शहरों के लेटेस्ट रेट

कीमतों पर क्या पड़ता है असर

भारत में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि वैश्विक कारकों से भी प्रभावित होती हैं। डॉलर की चाल, कच्चे तेल के दाम और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसे कारक इनके भाव तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  13 April 2026, 8:23 AM IST

Related News

Advertisement