हिंदी
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट
New Delhi: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापारिक खींचतान अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। टैरिफ, जांच और नीतिगत टकराव के बीच दोनों देशों के रिश्ते जहां दबाव में हैं, वहीं अब अगले हफ्ते वॉशिंगटन डीसी में होने वाली अहम बैठक से नई उम्मीदें भी जगी हैं। माना जा रहा है कि यह वार्ता एक अंतरिम व्यापार समझौते का रास्ता साफ कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वॉशिंगटन डी.सी. भेजने जा रही है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच लंबित व्यापारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह वार्ता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले महीने टैरिफ विवाद के चलते इसे टाल दिया गया था। अब नई परिस्थितियों में दोनों पक्ष फिर से बातचीत की टेबल पर आ रहे हैं।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट की फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद ही दोनों देशों के बीच रुकी हुई ट्रेड वार्ता को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया।
होर्मुज के बाद मलक्का स्ट्रेट पर अमेरिका की नजर, क्या भारत निभाएगा गेमचेंजर की भूमिका?
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित यह समझौता दोनों देशों के व्यापार को आसान बना सकता है। इससे आयात-निर्यात पर लगने वाले टैक्स यानी टैरिफ कम हो सकते हैं और कई सेक्टर में कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, कुछ अहम मुद्दे अभी भी लंबित हैं, जिन पर सहमति बनाना इस बैठक की सबसे बड़ी चुनौती होगी।
21 घंटे की बातचीत फेल! ईरान-अमेरिका में टकराव बढ़ा, जानें किस बात पर अटका मामला?
पिछले महीने अचानक टैरिफ नियमों में बदलाव के कारण यह बैठक टाल दी गई थी। दोनों देशों के बीच नीतिगत स्पष्टता न होने से बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई। लेकिन अब नई नीति सामने आने के बाद दोनों पक्ष एक बार फिर समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे।
अमेरिका ने धारा 301 के तहत कई देशों की व्यापार नीतियों की जांच शुरू की है, जिसमें भारत भी शामिल है। इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि क्या किसी देश की नीतियां अमेरिकी व्यापार के लिए नुकसानदेह हैं।
Location : New Delhi
Published : 15 April 2026, 8:46 PM IST