शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सभी सेक्टरों ने दिखाया दम

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबरों से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 1.63% चढ़कर 24,231 पर बंद हुआ और निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में करीब ₹10 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 April 2026, 4:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: दुनिया की दो बड़ी ताकतों के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रैली ला दी। अमेरिका और ईरान के बीच हालात सुधरने के संकेत मिलते ही निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में खरीदारी का सैलाब आ गया। खासतौर पर Donald Trump के बयान के बाद माहौल और पॉजिटिव हो गया, जिसका असर दिनभर ट्रेडिंग में साफ नजर आया।

VIX गिरा, डर हुआ कम

बाजार के डर का पैमाना माने जाने वाला India VIX 16% से ज्यादा गिरकर 17 के करीब आ गया। यह संकेत देता है कि निवेशकों में घबराहट कम हुई है और बाजार में स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है।

Stock Market: तीसरे कारोबारी दिन बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत; निवेशकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

10 लाख करोड़ बढ़ी मार्केट वैल्यू

तेजी इतनी जबरदस्त रही कि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक ही दिन में करीब ₹10 लाख करोड़ बढ़ गया। इस रैली की अगुवाई Reliance Industries, HDFC Bank, Larsen & Toubro और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों ने की।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स 1,264 अंक उछलकर 58,778 पर बंद हुआ। Suzlon Energy, Newgen Software, HPCL, RVNL और OFSS जैसे शेयरों में खासा उत्साह देखा गया।

स्टॉक स्पेसिफिक ट्रिगर्स ने बढ़ाया दम

दिनभर कई स्टॉक्स में अलग-अलग खबरों के चलते तेजी देखने को मिली। RailTel को ₹565 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर शेयर 18% से ज्यादा उछल गया। LIC बोनस इश्यू की मंजूरी के बाद 5% चढ़ा। HG Infra को बड़ा ऑर्डर मिलने पर 15% की तेजी आई। वहीं Hindalco एल्यूमिनियम कीमतों में तेजी के चलते रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

निवेशकों के लिए खुशखबरी: शेयर बाजार जल्द पकड़ सकता है तेज रफ्तार, रिपोर्ट ने बढ़ाई उम्मीद

कुछ शेयरों में गिरावट भी

हालांकि हर तरफ खुशी नहीं थी। Just Dial कमजोर नतीजों के चलते करीब 5% गिर गया, जबकि Ujjivan Small Finance Bank आरबीआई के फैसले के बाद 3% फिसल गया।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल

सुबह बाजार ने जोरदार शुरुआत की और निफ्टी गैप-अप के साथ 24,164 के करीब खुला। शुरुआती मिनटों में ही यह 24,280 तक पहुंच गया। इसके बाद हल्की मुनाफावसूली आई, लेकिन गिरावट ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दोपहर तक बाजार सीमित दायरे में रहा, लेकिन हर गिरावट पर खरीदारी आती रही। आखिरी घंटे में बाजार फिर मजबूत हुआ और दिन के ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुआ।

निफ्टी की क्लोजिंग

Nifty 50 388.65 अंक यानी 1.63% की तेजी के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ।

Location :  New Delhi

Published :  15 April 2026, 4:11 PM IST

Advertisement