हिंदी
भारतीय शेयर बाजार में 25 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा उछल गया और निफ्टी 23358 के पार पहुंच गया। बाजार में मजबूत खरीदारी और निवेशकों के सकारात्मक रुख से बुलिश ट्रेंड बना हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही हरे निशान में खुले और दिनभर मजबूत बने रहे। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे बाजार में तेजी का माहौल बना रहा।
दिन की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 583 अंकों की बढ़त के साथ 74,652 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064 पर ओपन हुआ। लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, तेजी और मजबूत होती गई। सुबह करीब 11 बजे तक सेंसेक्स 1,429 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर 75,497 तक पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 446 अंकों की तेजी के साथ 23,358 के पार ट्रेड करता नजर आया।
अब हर सोशल मीडिया अकाउंट होगा ‘वेरिफाइड’! सरकार के नए नियम से डेटिंग-गेमिंग ऐप्स पर लग सकता है ताला?
बीएसई के 30 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई। टॉप गेनर्स में ट्रेंट, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयर शामिल रहे। इन कंपनियों में खरीदारी का दबाव ज्यादा देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों पर दबाव बना रहा। खासकर टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे यह टॉप लूजर्स में शामिल रहा।
सिर्फ प्रमुख इंडेक्स ही नहीं, बल्कि सेक्टोरल इंडेक्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग, आईटी और मिडकैप शेयरों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इससे बाजार की चौड़ाई (market breadth) भी सकारात्मक रही और ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।
सीबीगंज में अतिक्रमण अभियान पर सवाल, पीडब्ल्यूडी नक्शे को लेकर बड़ी बहस; जानें क्या है पूरा मामला
अगर एक दिन पहले यानी मंगलवार, 24 मार्च की बात करें तो उस दिन भी बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1,372 अंकों की बढ़त के साथ 74,068 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 399 अंकों की तेजी के साथ 22,912 के स्तर पर पहुंच गया था। उस दिन भी ज्यादातर शेयर हरे निशान में बंद हुए थे।