रूप निखारने का शॉर्टकट या त्वचा का दुश्मन? ब्लीच लगाने से पहले जान लें ये कड़े नियम, वरना बिगाड़ सकती है चेहरे की खूबसूरती

चेहरे पर ब्लीच का गलत इस्तेमाल स्किन को झुलसा सकता है। जानिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ब्लीच चुनने का तरीका, पैच टेस्ट का महत्व और ब्लीच के बाद बरती जाने वाली जरूरी सावधानियां।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 September 2026, 2:52 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"चेहरे के अनचाहे बालों को छिपाने और तुरंत निखार पाने के लिए महिलाएं अक्सर ब्लीच का सहारा लेती हैं। हालांकि, अधिकांश लोग इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं जानते। ब्लीच में मौजूद तेज केमिकल्स अगर स्किन के अनुकूल न हों, तो यह फायदा पहुंचाने के बजाय चेहरा बिगाड़ सकते हैं। इसलिए ब्लीच अप्लाई करने से पहले अपनी त्वचा की जरूरतों को समझना बेहद जरूरी है। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई यानी सूखी रहती है, तो ब्लीच लगाने से पहले स्किन को अच्छे से हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर ब्लीच में मौजूद तत्व त्वचा में तेज जलन, खुजली और लालिमा पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर चेहरे पर पहले से दाने, पिंपल्स या कोई कट का निशान है, तो ब्लीच का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यह भी ध्यान रखें कि ब्लीच को भौंहों (आइब्रोज) और पलकों से दूर रखा जाए। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही किसी अच्छे और विश्वसनीय ब्रांड की ब्लीच खरीदें। ब्लीच को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय कान के पीछे या हाथ की त्वचा पर कम से कम 24 घंटे पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि टेस्ट के दौरान कोई जलन या रैशेज महसूस न हों, तभी इसे चेहरे पर लगाएं। इस प्रक्रिया को अनदेखा करने से स्किन पिगमेंटेशन और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"आंखों के आसपास की त्वचा बेहद पतली और नाजुक होती है। यहां ब्लीच का इस्तेमाल करने से सूजन, रेडनेस और गंभीर मामलों में त्वचा पर फफोले भी पड़ सकते हैं। डार्क सर्कल्स या आंखों के नीचे का कालापन दूर करने के लिए ठंडे टी-बैग्स या खीरे के स्लाइस जैसे प्राकृतिक घरेलू नुस्खे ही सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प हैं। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"ब्लीच करने के बाद त्वचा बहुत संवेदनशील हो जाती है। इसलिए कम से कम 48 घंटे (2 दिन) तक सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। अगर ब्लीच के तुरंत बाद धूप में निकला जाए तो टैनिंग और स्किन बर्न की संभावना काफी बढ़ जाती है। यदि किसी वजह से बाहर जाना पड़े तो चेहरे को सूती कपड़े से अच्छी तरह ढककर और सनस्क्रीन लगाकर ही निकलें। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  19 September 2026, 2:52 PM IST

Advertisement