हिंदी
मौसम ने बदली करवट
New Delhi: उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम अब बदलने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ऐसी ठंड नहीं पड़ी है कि लोग ठिठुरने लगें, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की सिहरन और कोहरे ने मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं दिन में खिली हुई धूप लोगों को राहत दे रही है।
IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में और कमी आ सकती है। सुबह-शाम आसमान में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। लोगों को स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने की जरूरत है
Video: महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद यूपी में जश्न, देखें क्या बोले लखनऊवासी
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन से चार दिनों तक यूपी का मासम ऐसा ही रहने वाला है। कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर पछुआ हवाओं का रुख ऐसे ही बना रहा तो आगामी सप्ताह से ठंड का असर और तेज महसूस होगा।
रविवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र समेत प्रदेश के दस से अधिक जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास दर्ज किया गया। पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही पछुआ हवाओं ने रातों को और ठंडा बना दिया है। सुबह के समय कोहरे की पतली चादर ने दृश्यता को भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावित किया।
उत्तराखंड में दिन की धूप और रात की ठंड से बढ़ी परेशानी, पहाड़ों में बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता
भारत मौसम विभाग के चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान औसतन 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, तमिलनाडु, केरल और माहे में अगले कुछ दिनों तक बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 10 से 13 नवम्बर तक इन इलाकों में लगातार बादल छाए रहने के आसार हैं।
बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।
Location : New Delhi
Published : 10 November 2025, 6:34 AM IST
Topics : IMD Mausam News Rain Weather Update