

भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद की ओर से निकाली जा रही किसान और गौ सम्मान रथ यात्रा बुधवार को रायबरेली पहुँची। इस यात्रा की अगुवाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेशभर में गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना है।
रायबरेली में किसान और गौ सम्मान रथ यात्रा का आगाज
Raebareli: भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद की ओर से निकाली जा रही किसान और गौ सम्मान रथ यात्रा बुधवार को रायबरेली पहुँची। इस यात्रा की अगुवाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेशभर में गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना और किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान खींचना है।
देवेंद्र तिवारी ने कहा कि गौशालाओं में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार को अब छुपाया नहीं जा सकता। कई जगहों पर गौवंशों की हालत बेहद दयनीय है। चारा-पानी तक सही से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहा है और पूरे प्रदेश में यात्रा कर हकीकत का आकलन किया जा रहा है। यात्रा के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारियाँ दस्तावेज के रूप में तैयार की जाएँगी।
किसानों को खाद की आपूर्ति में लगातार आ रही दिक्कतों को भी इस यात्रा के जरिए प्रमुखता से उठाया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि किसानों के लिए खाद उनकी खेती की रीढ़ है और यदि समय पर खाद उपलब्ध न हो तो फसल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होता है। संगठन इन समस्याओं का विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा और उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उच्च न्यायालय को सौंपेगा।
रायबरेली की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, जानें पूरी खबर
उन्होंने यह भी बताया कि गौवंशों से जुड़ी समस्याओं पर पहले से ही कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस संदर्भ में संगठन की ओर से तथ्यात्मक रिपोर्ट न्यायालय को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि गौशालाओं की वास्तविक स्थिति और उसमें व्याप्त अव्यवस्थाओं का संज्ञान लिया जा सके।
UP News: भव्यता से मनाया गया रायबरेली में व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस, जानें पूरी खबर
रायबरेली यात्रा के दौरान भारतीय किसान मंच की जिला कार्यकारिणी गठित करने की भी घोषणा की गई। देवेंद्र तिवारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसानों और गौवंशों की समस्याओं को उठाने और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।