

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का 32वा स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ होटल गणेश में मनाया गया। पढिये पूरी खबर
रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का 32वा स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ होटल गणेश में मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, डिप्टी कमिश्नर शिखा गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर परमहंस लाल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अशोक सिंह, खाद्य निरीक्षक शेफाली रस्तोगी, कंचन तिवारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने की।
कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ आयोजित
जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जिला महामंत्री संदीप शुक्ला कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर पुष्प कुछ देकर किया, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में मंडल प्रत्येक जनपद में अपना 32वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ आयोजित कर रहा है।
पूरे प्रदेश में व्यापारियों का सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का संकल्प था कि व्यापारियों को सम्मान व सुरक्षा दिलाने का कार्य हमारा मंडल करेगा जो कभी व्यापारियों को नहीं मिला, आज 32 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है कि व्यापारियों को सम्मान व सुरक्षा सरकार द्वारा मिल रही है, 29 जून को भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित कर प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे प्रदेश में व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया। आज के दिन पूरे प्रदेश में व्यापारियों को संकल्प दिलाया जा रहा है कि विदेशी ताकतों को हराने के लिए और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाया जाए विदेश में निर्मित सामानों का आविष्कार किया जाए, दूसरा संकल्प" एक राष्ट्र एक चुनाव" भारत में हो जिससे पैसे और समय की बर्बादी रुके और देश तेज गति से आगे बढ़े, कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया।
महराजगंज: डीएम महराजगंज का सख्त निर्देश, ई–ऑफिस पर लॉगिन न करने वाले कर्मियों का रुकेगा वेतन
मौके पर सामाजिक, राष्ट्रीय, धार्मिक, कार्यों में अपना विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय "जमुना प्रसाद गुप्ता स्मृति सम्मान "से सम्मानित किया गया, जिसमें मासूमीन फाउंडेशन से ताहिर नकवी,डॉ संजय रस्तोगी ,डॉक्टर मनीष त्रिवेदी, डॉo बरखा भारती, इंजीनियर राकेश बाजपेई, विकास सिंह ,गुलाम अहमद सिद्दीकी, आलोक श्रीवास्तव, तारीख खान, राम पांडे, अनुभव श्याम श्रीवास्तव, धीरज सिंह चौहान, अमन, विवेक मिश्रा, उमाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप पांडे, भगवान दीन यादव ,जितेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश पांडे, अनमोल मोदनवाल, संदीप मिश्रा, विपिन राजपूत, नीरज ,आकाश बारी, पह मऊ से गंगाचरण पाल, बछरावां से सौरमंडल शुक्ला, महाराजगंज से विनोद कुमार वैश्य, सलोन से कंचन साहू, मुंशीगंज से मनीष त्रिपाठी, गिन्नी लाल मोदनवाल, मुरई के बाद से बृजेश कुमार घनश्याम जायसवाल, ऊंचाहार से राम प्रकाश साहू, नसीराबाद से मोहम्मद शकील राइनी, जमुनापुर से शिवा शुक्ला को सम्मानित किया गया।
सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, कोषाध्य चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, मोहम्मद शकील, दिलदार राइनी ,पंकज प्रजापति ,महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन ,वी के रावत ,आशीष जैन ,मुकेश अग्रवाल, राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रियंका अवस्थी, उषा श्रीवास्तव, रेखा सिंह, आमिक सोनी ,चंद्र प्रकाश गुप्ता, रिंकू जायसवाल, चंद्रिका शर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, राकेश अग्रहरी, शाहिद सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे