Dehradun: नगरपालिका हरबर्टपुर में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग, लोगों में आक्रोश

विकास नगर के नगरपालिका हरबर्टपुर में नाली और सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 September 2025, 4:18 AM IST
google-preferred

Dehradun: जनपद के नगरपालिका हरबर्टपुर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में नालियों (गुल निर्माण) और सड़कों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का जमकर उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। नालियों में सीमेंट और गिट्टी का अनुपात मानकों के विपरीत है, वहीं सड़कों पर भी अधोमानक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण नए निर्माण कार्य जल्द ही टूट-फूट की स्थिति में पहुंच रहे हैं।

निर्माण कार्यों में हो रही जमकर लीपापोती

मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर से लोगों ने इस बाबत सवाल पूछा तो तो वह टालमटोल करने लगे और स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आया। इससे लोगों में आक्रोश है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करदाताओं के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

  • Beta

Beta feature

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 27 September 2025, 4:18 AM IST