Weather Alert: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम; अगले 2 दिन तक आंधी-बारिश का खतरा, तेज हवाएं और बारिश तय

दिल्ली-NCR में अचानक बदले मौसम के बाद अगले दो दिनों तक राहत और चुनौती दोनों रहने वाली हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है, जबकि ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 19 March 2026, 2:22 AM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी में बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। तेज धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की रफ्तार भी थम गई। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों तक यही मिजाज बना रह सकता है।

शाम करीब 6 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी ने देखते ही देखते तेज बारिश का रूप ले लिया। करीब 45 मिनट तक चली इस बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में धूल का गुबार छा गया और दृश्यता भी प्रभावित हुई।

मौसम ने ली करवट

मौसम विभाग के अनुसार, इस अचानक बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को अचानक काले बादल छा गए और मौसम पूरी तरह बदल गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! तेज आंधी-बारिश से बदला मिजाज… 22 उड़ानों का रूट बदला

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है, यह बदलाव कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। इससे मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन तेज हवाएं और बारिश दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

नोएडा-एनसीआर में भी असर

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर साफ दिखा। सेक्टर 62, सेक्टर 18, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-71 और 75 जैसे क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की टहनियां टूट गईं और कई जगह केबल फाल्ट की समस्या सामने आई। बिजली विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया।

लारिजानी की हत्या पर ईरान का बड़ा ऐलान, खून की हर बूंद का बदला लेंगे… दुनिया की नजरें टिकीं

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट का असर बना रह सकता है। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री और न्यूनतम में 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 March 2026, 2:22 AM IST

Advertisement