हिंदी
एड गुरु पीयूष पांडे का निधन
New Delhi: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम 4 बजे नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी। राष्ट्रपति इस दौरान साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर चुने गए कलाकारों को सम्मानित करेंगी। शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और रानी मुखर्जी समेत कई सितारे इस सूची में शामिल हैं। शाहरुख खान के लिए यह अवॉर्ड खास है क्योंकि यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर पत्नी गौरी खान ने खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "क्या सफर रहा है SRK, ये अवॉर्ड तुम्हारी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। अब मैं इस अवॉर्ड के लिए खास मंटल डिजाइन कर रही हूं।"
शाहरुख खान के साथ विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें फिल्म 12th Fail के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उनके फैंस और फिल्म प्रेमियों में यह खबर खुशी का माहौल पैदा कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेताओं को सम्मानित कर रही हैं। एक के बाद एक कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं।
फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद सुपर टाइफून रगासा अब हांगकांग, ताइवान और दक्षिणी चीन की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज चैनल के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। दर्शक वहां इसे लाइव देख सकते हैं। इस बार अवॉर्ड्स साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए जा रहे हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए डीडी न्यूज यूट्यूब चैनल पर जाएं।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज उनके करियर का पहला बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड मिलने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद यह सम्मान उनके नाम होने पर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। अवार्ड समारोह में उन्हें आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ पहले दिन 0.80 गुना सब्सक्राइब हो गया है, जिसमें QIB कैटेगरी से सबसे ज्यादा बोली लगी है। कंपनी का GMP 125 रुपये पर है, जो इसकी अनुमानित लिस्टिंग को 879 रुपये तक पहुंचा सकता है।
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और उन्होंने उनका जोरदार स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा आज सीतापुर पहुंची, और वहां 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आ रहे हैं, और हम सभी उनसे मिलना चाहते हैं। उन्होंने इसे लोगों की दुआओं का असर बताया और कहा कि इस सरकार के जुल्म और ज्यादती के कारण ही वह इतने समय तक जेल में रहे। अब वह बाहर आ रहे हैं।
आजम खान की रिहाई अटकी, सीतापुर में धारा 163 लागू #BreakingNews #AzamKhan #SamajwadiParty #sitapur #DNCard @samajwadiparty pic.twitter.com/wN5rjsIqLj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 23, 2025
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने हजारों लोग गुवाहाटी पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1260रु की बढ़त के साथ 1,14,480रु प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 और 18 कैरेट सोने के भाव में भी भारी तेजी दर्ज की गई है।
अलीगढ़ के अकराबाद में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कैंटर से टक्कर हो गई और आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। हादसे में महिला, बच्चा, पुरुष और कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का समारोह आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार पुरस्कार प्राप्त करेंगे। समारोह का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज और यूट्यूब पर होगा।
भारतीय शेयर बाजार आज हल्की गिरावट के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। ग्लोबल ट्रेंड्स और अमेरिकी वीजा शुल्क नीतियों के असर से आईटी शेयर दबाव में रह सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2025, 9:57 AM IST
Topics : 71st National Film Awards Live Breaking News National Awards Ceremony Shah Rukh Khan Today Live News