हिंदी
सुपर टाइफून ‘रगासा’ का कहर
Manila: फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद सुपर टाइफून रगासा अब हांगकांग, ताइवान और दक्षिणी चीन की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान ने अब तक फिलीपींस में तीन लोगों की जान ले ली है और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। हांगकांग प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है और सोमवार को 700 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शाम 6 बजे के बाद शहर में भीषण व्यवधान देखने को मिल सकता है।
फिलीपींस के राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे तक रगासा की अधिकतम स्थायी गति 215 किमी प्रति घंटा और झोंकों की रफ्तार 265 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक यह तूफ़ान अपनी पूरी ताकत से सक्रिय रहेगा। उसके बाद चीन के तटीय इलाकों तक पहुंचते-पहुंचते इसकी तीव्रता कुछ कम हो सकती है।
चीन पर मंडराया टाइफून रगासा का खतरा
कगायान प्रांत और आसपास के इलाकों में भारी बाढ़ और भूस्खलन देखने को मिला है। कई घर और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने यहां से 8,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं अपाया प्रांत में 1,200 से अधिक लोगों को आपातकालीन शेल्टरों में शिफ्ट किया गया है।
ताइवान के तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफानी लहरें उठ रही हैं। सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें और नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
हांगकांग में तूफ़ान के खतरे को देखते हुए सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शहर के हवाई अड्डे पर 700 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। वहीं दक्षिणी चीन के शेन्ज़ेन में प्रशासन ने लगभग 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का आदेश दिया है। तटीय इलाकों में तीन मीटर तक ऊंची तूफ़ानी लहरें उठने की संभावना जताई गई है।
Bijnor Floods: भारी बारिश और तूफान से जलभराव, किसानों और शहरवासियों को भारी नुकसान
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तटीय क्षेत्रों में स्टॉर्म सर्ज यानी समुद्र की ऊंची लहरें खतरा पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। यातायात, हवाई सेवाओं और नौका परिचालन पर गंभीर असर पड़ा है।
Location : Manila
Published : 23 September 2025, 4:41 PM IST
No related posts found.